मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी हुई भाजपा में शामिल,पहले कांग्रेस से भी लड़ चुकी है चुनाव

0
762
  1. बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री मौसमी चटर्जी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। माना जा रहा हैं कि चटर्जी भाजपा से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

आइए जानते है मौसमी चटर्जी के बारे में कुछ बातें-मौसमी का जन्म 26 अप्रैल, 1948 को कोलकाता में हुआ था। एक बेटी के जन्म के बाद 18 साल की उम्र में उन्होंने बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से करियर की शुरुआत की। इसके बाद इन्होंने बॉलीवुड में प्रवेश किया। मौसमी उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने शादी और बच्चों के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।

मौसमी बॉलीवुड और बंगाली सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, जितेंद्र और संजीव कुमार जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ फिल्मों में काम किया है।

2004 में मौसमी चटर्जी ने कांग्रेस से टिकट लेकर लोकसभा चुनाव लड़ा था।उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

साल 2014 में उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात की थी। तब चर्चा थी कि वह तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हाल ही में उन्होंने कई भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी, जिसके बाद से भाजपा में शामिल होने के अंदाजे  लगाए जाने लगे थे।