मोहंद्रा चौकी की प्रभारी अनामिका सिंह ने सरकारी आवास पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
1145

पन्ना. जिले के सिमरिया थाना में आने वाले मोहंद्रा की चौकी प्रभारी अनामिका सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। गुरुवार देर रात अनामिका ने सिमरिया स्थित सरकारी आवास पर पंखे से लटकी हुई पाई गईं। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही अनामिका सिंह को मोहंद्रा चौकी का प्रभार दिया गया था।

सिमरिया थाना क्षेत्र की सरकारी पुलिस आवास में रात में पुलिस के जवानों ने महिंद्रा चौकी प्रभारी अनामिका सिंह को पंखे में लटके देखा। मौके पर पन्ना पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए, जिले के एडिशनल एसपी  बी.एस. परिहार ने बताया कि मृतक एसआई अनामिका सिंह ड्यूटी से लौटीं थीं और फांसी लगा ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अनामिका के परिजनों को भी मामले की सूचना दे दी है।

अनामिका सागर जिले की देवरी की निवासी थी। अनामिका ने आत्महत्या के  समय कान में हेडफोन लगाया हुआ था। पुलिस का कहना है कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया हैं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।