अपने जन्मदिन पर दीपिका पादुकोण देंगी अपने चाहने वालो को सरप्राइज , इन्स्टाग्राम पर लिखा कुछ ऐसा,विस्तार से पढ़े…..

0
928

दीपिका पादुकोण का कल 5 जनवरी को 33 वां जन्मदिवस है। इस विशेष मौके पर वह कोई बड़ा सरप्राइज देने वाली हैं जिसके बारे में उन्होंने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी में बताया है। दीपिका ने इसमें लिखा- ‘कल कुछ बड़ा होने वाला है, आपसे शेयर करने का इंतजार नहीं हो रहा।’

दीपिका 14-15 नवंबर को अपनी शादी की वजह से वह चर्चा में रहीं लेकिन अब वह जल्द अपने काम पर लौटेंगी। जल्द ही उनकी अगली फिल्म छपाक आ रही हैं जिसे मेघना गुलजार बना रही हैं। छपाक की शूटिंग मार्च में शुरू होगी। शूट की शरुआत करने के लिए नवरात्रि और होली के दौरान का कोई शुभ मुहूर्त देखा जा रहा है। इसमें अभिनेता विक्रांत मस्सी दीपिका के अपोजिट कास्ट किए गए हैं।

इस फिल्म से दीपिका प्रोडक्शन में भी आ रही हैं। उन्होंने फिल्म पर 12 करोड़ रु. खर्च किए हैं। बाकी रूपये फॉक्स स्टार इंडिया वाले लगाएंगे।