Lata Mangeshkar के जन्मदिन पर PM मोदी ने ट्विट कर दी बधाई…

लता मंगेशकर के जन्म दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर दी बधाई...

0
561
Lata Mangeshkar
PM Modi & Lata Mangeshkar

अपनी मधुर आवाज से लोगो लोगो के दिलो पर राज करने वाली लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के जन्म दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर उनको शुभकामनाए दी है।

ट्विटर पर बधाई देते हुए मोदी जी ने लिखा – ”आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बधाई। उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से, उनका आशीर्वाद महान शक्ति का स्रोत है। मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” @mangeshkarlata

एक्ट्रेस जूही चावला ने भी ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा महान लताजी के जन्मदिन पर उनके जन्मदिन पर उनके लिए 100 पेड़ हाथ जोड़कर हाथ जोड़े रेडियो सुन रही थी, आपके 70 के जाने बज रहे थे, आपकी आवाज़ को सुनकर ऐसा लगा जैसे, फूल की बारिश हो रही है, जय गंगाजी है, बहुत प्यार और सम्मान के साथ।

आपको बता दे कि अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वालीं लता मंगेशकर
(Lata Mangeshkar) का आज जन्मदिन है। लता मंगेशकर को सन 2001 में देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया गया था। लता जी का मानना है कि संगीत उनके लिए पूजा करने के सामान है इसलिए वो रिकॉर्डिंग के समय हमेशा नंगे पैर ही गाती हैं। लता मंगेशकर
(Lata Mangeshkar) 28 सितंबर 1929 को इंदौर में मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के यहां पैदा हुई थीं। लता जी अपने बचपन से गाने की शौकीन थी उन्होंने बचपन में ही अपनी पहचान बनाने में महारथ हांसिल कर ली थी, उन्होंने हिंदी के अलावा और अन्य भाषाओ में भी गाने गाये है.

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के जन्मदिन पर उन्हें दुनिया भर से लाखो फैंस के अलावा सेलेब्स भी बधाई के संदेश भेज रहे है।