इश्कबाज सीरियल की एक्ट्रेस Nishi Singh का निधन, तीन बार आ चुका था पैरेलिसिस अटैक…

निशी सिंह (Nishi Singh) का 16 सितंबर को जन्मदिन था। जिसके बाद निशी की हालत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। निशी सिंह (Nishi Singh) इंडस्ट्री में 8 साल एक्टिव थीं।

0
790
Nishi Singh
इश्कबाज सीरियल की एक्ट्रेस Nishi Singh का निधन, तीन बार आ चुका था पैरेलिसिस अटैक...

‘कुबूल है’, ‘इश्कबाज’, ‘तेनाली राजा’ जैसे कई सीरियल्स में काम कर चुकी अभिनेत्री निशी सिंह (Nishi Singh) भादली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेत्री के परिवार के साथ ही फैंस और टीवी इंडस्ट्री के लिए भी यह बेहद दुख भरी खबर है। अभिनेत्री लंबे समय से बीमार थीं। उन्हें पिछले तीन साल में चार बार पैरालिसिस का अटैक आ चुका था। एक मीडिया हाउस से अभिनेत्री के पति संजय सिंह ने बात करते हुए बताया कि निशी सिंह (Nishi Singh) के आखिरी दिन कैसे रहे।

जानिए निशी सिंह के परिवार के बारे में? – Know about Nishi Singh’s family?

निशी (Nishi Singh) के पति संजय सिंह भादली एक अभिनेता और लेखक हैं। निशी और संजय सिंह के दो बच्चे हैं, एक 18 साल की बेटी है और एक 21 साल का बेटा। निशी का बेटा दिल्ली में अपने नाना-नानी के यहां रहकर पढ़ाई करता है। वहीं बेटी मुंबई में निशी के साथ रहती थीं। निशी की हालत की वजह से बेटी को पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी थी।

8 सालों से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव थीं निशी सिंह – Nishi Singh was active in the TV industry for 8 years

निशी सिंह (Nishi Singh) का 16 सितंबर को जन्मदिन था। जिसके बाद निशी की हालत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। निशी सिंह (Nishi Singh) इंडस्ट्री में 8 साल एक्टिव थीं। निशा का पहला शो दर्पण ग्रूप का कगार की आग थी। ये शो लखनऊ गंगा विकास निगम के लिए किया गया था। इस शो के निर्देशक राकेश दत्त, दिनेश खन्ना थे। इसी शो निशी की जर्नी शुरू हुई थी।

निशी को मिलने लगा ब्रेक – Nishi got a break

इस शो के बाद निशी सिंह को कई शो मिले। निशी (Nishi Singh) को इसके बाद दीपा मेहता की मॉनसून वेडिंग में ब्रेक मिला, इस फिल्म में निशी सिंह ने डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। इसके बाद निशी मुंबई में शिफ्ट हो गई थीं। निशी को इसके बाद धीरे-धीरे काम मिलने लगा और उन्होंने अपनी एक कंपनी खोली, जिसका नाम ब्राइट फेस टू फेस था। ये एक कास्टिंग कंपनी थी। इस कंपनी के तहत निशी सिंह (Nishi Singh) ने द मेमसाब, वॉटर जैसी फिल्मों की कास्टिंग की।

निशी कमल हसन के फिल्म में भी कर चुकी थीं काम – Nishi had also worked in Kamal Haasan’s film

निशी सिंह (Nishi Singh) ने फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर की कास्टिंग के लिए भी लवलीन टंडन को समर्थन किया था। फिल्म में जितने भी छोटे बच्चे हैं, उनकी कास्टिंग निशी ने ही की थी। निशी सिंह ने कमल हासन की फिल्म हे राम में भी अभियन किया था। निशी टीवी शो इश्कबाज, हिटलर दीदी, कबूल है, जैसे शो में अहम किरदार निभा चुकी हैं। निशी तेनाली रामा दीदी के नुस्खे जैसे सीरियल में भी काम कर चुकी थीं।

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चांदना ने निशी सिंह को इलाज के लिए दिए थे पैसे – TV actress Surbhi Chandna gave money to Nishi Singh for her treatment

निशी सिंह (Nishi Singh) के टीवी के बाकी कलाकारों से अच्छे संबंध थे। जब उनके परिवार को आर्थिक मदद की जरूरत थी तो टीवी एक्ट्रेस सुरभि चांदना ने निशी को इलाज के लिए 50 हजार रुपये दी थी। निशी और सुरभि चांदना इश्कबाज में एक साथ थीं। निशी सिंह 2020 से गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों से पीड़ित थीं। इस साल मई में उन्हें गंभीर दौरा पड़ा था। उनका परिवार भी आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और उन्होंने लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी।

पति ने बताया कैसे बिगड़ी निशी सिंह की हालत – Husband told how Nishi Singh’s condition deteriorated

ईटाइम्स से बात करते हुए निशी सिंह (Nishi Singh) की पति संजय सिंह ने कहा, ‘3 फरवरी (पहले स्ट्रोक के एक साल बाद) निशी सिंह को दूसरा स्ट्रोक आया था। लेकिन उसके बाद उसमें ठीक होने के लक्षण दिखे रहे थे। इसी बीच मई 2022 में उसे एक और पैरालाइज्ड स्ट्रोक आया था। जिससे उसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। उसे अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे छुट्टी दे दी गई। पिछले कुछ हफ्तों में, गले में गंभीर संक्रमण के कारण उसे खाना मुश्किल हो गया। उसने ठोस खाना बंद कर दिया और हम उसे केवल तरल पदार्थ ही खिला सके। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि हमने 16 सितंबर को उसका 50वां जन्मदिन मनाया। हालांकि वह बात नहीं कर सकती थी, लेकिन वह बहुत खुश लग रही थी।”

पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए बहुत बहुत सुक्रिया हम आशा करते है कि आज के आर्टिकल Nishi Singh’s Biography से जरूर कुछ सीखने को मिला होगा, अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे शेयर करना ना भूले और ऐसे ही अपना प्यार और सपोर्ट बनाये रखे THEHALFWORLD वेबसाइट के साथ चलिए मिलते है नेक्स्ट आर्टिकल में तब तक के लिए अलविदा, धन्यवाद !