जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने दिया बीजेपी से इस्तीफा

0
877
  1. जयपुर। राजस्थान सरकार के जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने टिकट नहीं मिलने के कारण नाराजगी जताते हुए मंत्री पद और भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। गोयल ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। 

यह हैं मामला-

रविवार देर रात को भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने 131 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। लेकिन इस सूची में जलदाय मंत्री सुरेंद्र गोयल, उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, परिवहन मंत्री युनूस खान, खाद्य मंत्री बाबूलाल वर्मा, चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ सहित कई  विधायकों और राज्यमंत्रियों को टिकट नहीं मिला है।

सुरेंद्र गोयल के साथ-साथ कई महिला विधायकों का भी टिकट काटा गया। पिछले विधानसभा चुनावों में 25 महिलाओं को टिकट दिए जिनमें से 23 जीतकर आईं। भाजपा की महिला विधायकों का जीत का प्रतिशत बेहतरीन था। मौजूदा चुनावों के लिए जारी 131 प्रत्याशियों की पहली सूची में सिर्फ 15 महिलाओं को टिकट दिया गया, और बाकि पर अभी संशय बना हुआ है।