आज होगी रणवीर दीपिका की शादी, देखें- क्या है खास

0
964
  1. बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर िंह आज शादी के अटूट बंधन में बंधने जा रहे है। सोमवार से ही दीपिका और रणवीर की शादी की रस्में शुरू हो गई थी। मंगलवार को उनकी संगीत सेरेमनी हुई। सोमवार को यह दोनो आधिकारिक तौर पर एक-दूजे के हुए। उन्होंने परम्परानुसार कोंकणी रीति रिवाज से सगाई की है। आज दक्षिण भारतीय रीति रिवाजों के अनुसार शादी होगी। जबकि पंजाबी रीति-रिवाज से 15 नवंबर को आनंद कारज की विधि पूरी की जाएगी।
    यह रहेगा शादी में ख़ास:-
    यह रस्मे इटली की लेक कोमो की बेहद खूबसूरत लोकेशन पर निभाई जा रही हैं। इस विवाह में चुनिंदा 40 मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है। पंजाबी सिंगर हर्षदीप कौर इटली में होने वाले विवाह समारोह में अपनी रूहानी आवाज के जरिए चार चांद लगाएंगी। इनकी शादी में हर चीज विशेष तरीके से चुनी गई है। शादी के आउटफिट्स, ज्वैलरी, वेडिंग कार्ड सब बहुत खास हैं।
    एक खबर के अनुसार, इन दोनों की शादी की बीमा पॉलिसी को दिल्ली की एक बीमा कंपनी ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी ने जारी किया है, जो कि मुंबई कार्यालय से जारी हुई है। इस पॉलिसी में शादी की दोनों जगह सम्मिलित होंगी और ये पूरे 5 दिनों (12 से 16 नवंबर) के लिए होगी। इस बीमे में आग, चोरी, विस्फोट, हवाई जहाज से कोई नुकसान, भूकंप, पानी, बाढ़, तूफान आदि जैसी चीजों से किसी भी तरह का नुकसान कवर किया जाएगा।