महिलाओं को मीनोपॉज के बाद ऑस्टियोअर्थराइटिस होने की सम्भावना बढ़ जाती है

0
1075

कई बिमारियों केवल महिलाओं को ही होती है इन बिमारियों का होना महिला की उम्र का विशेष महत्व होता है हर महिला को अपने जीवन में मेनोपॉज के दौर से गुजरना होता है। यह वो समय है जब महिलाओं में पीरियड्स बंद हो जाते हैं। यह 45-50 वर्ष की उम्र में होता है। कई महिलाओं को जानकारी के अभाव में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स शुरू होने और बंद होने के दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इन्हीं बदलावों के कारण कई तरह के रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ऑस्टियोअर्थराइटिस भी ऐसी ही समस्या है जिससे मेनोपॉज के बाद ढेर सारी महिलाएं प्रभावित होती हैं।इस बीमारी में बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों के जोड़ों के कार्टिलेज घिस जाते हैं और उनमें चिकनाहट कम होने लगती है।जोड़ो में दर्द होता है इससे बचाव के लिए दूध व् दूध से बने आहार का सेवन करे, हरी सब्जी ,दही का सेवन अवश्य करे।