भारत की बेटी ने मां के सम्मान में दिया जवाब, बन गई ‘मिस वर्ल्ड 2017’

0
1105

भारत की मानुषी छिल्लर को ‘मिस वर्ल्ड 2017’ घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। मानुषी ने 117 सुंदरियों को हराकर ‘मिस वर्ल्ड 2017’ अपने नाम किया ।

17 साल बाद किसी भारतीय सुंदरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है। चीन के सान्या शहर में शनिवार रात रंगारंग कार्यक्रम में मिस इंडिया मानुषी छिल्लर को इस साल का मिस वर्ल्ड घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था।

 

मानुषी हरियाणा के सोनीपत शहर की रहने वाली हैं। इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको और तीसरे नंबर पर मिस इंग्लैंड रहीं। मानुषी 67वीं मिस वर्ल्ड हैं।

मां के सम्मान ने दिलाया ख़िताब

मानुषी से फाइनल राउंड में जूरी ने सवाल पूछा था कि किस व्यवसाय में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? इसके जवाब में मानुषी ने कहा कि मां को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए। इसके लिए उन्हें कैश में सैलरी नहीं बल्कि सम्मान और प्यार मिलना चाहिए।

 

17 साल पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा को मिस वर्ल्ड चुना गया था। प्रियंका चोपड़ा के अलावा भारत कि इन सुंदरियों ने भी मिस व‌र्ल्ड प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है रीता फारिया-1966 , ऐश्वर्या राय-1994 , डायना हेडन-1997 व युक्ता मुखी-1999 ।