महिला ने अपने नवजात का नाम रखा सोनू सूद तो एक्टर का जवाब सुनिये…

0
1144
सोनू सूद (Sonu Sood)
Wikimedia

प्रवासी मजदूरों की सहायता करने वाले सोनू सूद को एक महिला ने बड़े अवार्ड से नवाजा है। उस महिला ने अपने बच्चे का नाम सोनू सूद रखा है। सोनू सूद (Sonu Sood) ने भी कहा है कि यह उसका सबसे बड़ा अवार्ड है।

कोरोना की मुश्किल घड़ी में एक्टर सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों के लिए ऐसा काम किया है कि हर कोई उन्हें एक मसीहा मान रहा है. एक्टर ने जिस अंदाज में हर किसी की मदद की है उसे देख उनकी तारीफ हो रही है। अभी तक कई गरीब प्रवासी मजदूरों को सोनू उनके घर तक पहुंचा चुके हैं। ऐसे में अब उन लोगों ने भी सोनू सूद का शुक्रिया अदा करना शुरू कर दिया है।

बच्चे का नाम रखा सोनू सूद
सोशल मीडिया पर एक महिला की कहानी साझा की है। बताया गया है कि महिला को मुंबई से दरभंगा जाना था।वो महिला उस समय गर्भवती थी। अब ऐसी परिस्थिति में सोनू सूद ने आगे आकर उस महिला की मदद की। सोनू की पहल के चलते वो महिला मुंबई से दरभंगा पहुंच गई। अब उस महिला ने अपने बच्चे का नाम ही सोनू सूद रख दिया है।

एक यूजर ट्वीट कर तारीफ करते हैं- काम बोलता है, और उस काम की इज्जत होती है, बाद में उस इज्जत को नाम दिया जाता है।
सोनू सूद ने भी लिखा है कि यह उसका सबसे बड़ा अवार्ड है।

इससे पहले कुछ प्रवासियों ने सोनू कि मूर्ति बनने कि पहल भी की थी तो एक्टर बड़े ही ख़ूबसूरती से जवाब दिया था कि उन पैसे से आप किसी गरीब की मदद करें तो अच्छा होगा।
एक तरफ सरकारों से भरोसा उठने के बाद लोग जहाँ पैदल ही अपना रास्ता नाप रहे थे तो दूसरी तरफ मुंबई में फंसे लोगों की मदद करने में bollywood सबसे आगे रहा है।