अगर गृहणी बनातीं हैं रात के बचे आटे की रोटी, तो हो सकती है आपको यह बीमारी…

0
1290

घर में जब गूंथा हुआ आटा बच जाता है, तो उसे महिलाएं फ्रिज में रख देती हैं। जिससे अगले दिन उसका प्रयोग कर लें और आटा खराब होने से बच जाए। आपको बताना चाहेंगे कि आपकी ये आदत आपके शरीर में कई बीमारियों को जन्म दे सकती है।

फिर क्यू ना आप आटे को फ्रिज में रखे और फ्रिज का तापमान कितना भी कम क्यों ना हो। गीले आटे में फर्मेंटेशन की प्रक्रिया जल्दी शुरू हो जाती है जिससे आटे में कई तरह के बैक्टीरिया और हानिकारक केमिकल्स पैदा हो जाते हैं।

आप फ्रिज में रखा हुआ बासी आटे से बनी रोटी खा लेते हैं मगर इस आटे से आपको पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती है। इस आटे के उपयोग करने से ये परेशानियां हो सकती हैं।

पेट में दर्द और गैस की समस्या से बचने के लिए बासी आटे का सेवन नहीं करना चाहिए। बचे हुए आटे का फिर से सेवन करने पर कब्ज की समस्या का खतरा बना रहता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या आती है वो इसका सेवन बिल्कुल भी न करें। पाचन-क्रिया खराब होने और इम्यून सिस्टम के कमजोर होने के पीछे भी बासी और बचा हुआ आटा जिम्मेदार होता है। इसलिए इसके सेवन से बच कर रहें।