महिलाओं का दिमाग पुरुषों से ज्यादा तेज होता है, पढ़े विस्तार से

0
1029

वाॅशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने  दावा किया है कि महिलाओं का दिमाग पुरुषों से ज्यादा जवान होता है। पुरुषों का दिमाग उनकी आयु से 2.4 साल ज्यादा उम्र का होता है जबकि  महिलाओं का दिमाग उनकी आयु से 3.8 साल कम उम्र का होता है। 20 वर्ष की उम्र के लोगों में यह आंकड़ा ज्यादा देखने को मिलता हैं।

नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस पत्रिका में यह शोध प्रकाशित किया गया हैं। इसे 205 लोगों पर आजमाया गया हैं। इसमें यह जानने का प्रयास किया गया है कि एरोबिक ग्लाइकोसिस प्रक्रिया के दौरान मस्तिष्क शर्करा का उपयोग कैसे करता है। यह प्रक्रिया दिमाग को विकसित करने में अहम भूमिका निभाती है। जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती है इसके साथ यह प्रक्रिया भी धीमी होती चली जाती है।
शोध के समय 20 से 82 वर्ष की 121 महिलाओं और 84 पुरुषों की जांच की गई। इससे यह पता चला कि इनके दिमाग में ऑक्सीजन और ग्लूकोज का संचार कितना है और दिमाग के अलग-अलग भागो में शुगर का उपयोग कितना हुआ। शोध में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की सहायता से यह भी जानने की कोशिश की गई कि मेटाबॉलिज्म के आधार पर महिला और पुरुषों के दिमाग और उम्र में क्या संबंध है।

वाॅशिंगटन यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर मनु गाेयल का कहना हैं कि वैज्ञानिकों का लक्ष्य अब यह जानना है कि सेक्स से संबंधित अलग-अलग कारणों का मस्तिष्क की उम्र पर क्या प्रभाव पड़ता है। यह मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों का कारण कैसे बनते हैं। उनका कहना है कि मस्तिष्क मेटाबॉलिज्म के माध्यम से महिला और पुरुष की उम्र में आने वाले परिवर्तनों को समझने में मददगार साबित होगा।