साईना ने जीता मुकाबला, सिंधु रहीं उपविजेता…

0
928
साइना नेहवाल

साइना नेहवाल ने 83वें सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में महिला एकल के फाइनल में स्टार शटलर पीवी सिंधु को हरा कर अपनी जीत दर्ज की।

साइना नेहवाल ने इस खेल में 21-18, 21-15 से जीत अपने नाम की हैं। इस खिताब को जीतने में साइना नेहवाल चौथी बार सफल रहीं हैं। साइना ने इससे पहले 2018, 2007 और 2006 में फाइनल जीता था। पिछली बार वाले मुकाबले में भी साइना ने फाइनल में सिंधु को ही हराया था। सिंधु को 2013 के बाद इस चैम्पियनशिप में हार का सामना करना पड़ा।

रियो में ओलंपिक सिल्वर मेडल अपने नाम कर चुकी पीवी सिंधु को 1 लाख 70 हजार रुपए का नकद पुरस्कार मिला। इसके साथ ही साइना को 3 लाख 35 हजार रुपए की इनामी राशि मिली।

लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकी साइना ने मैच में उनकी विरोधी सिंधु के लिए कहा, “यह सिर्फ एक खेल था। हम दोनों कई सालो से एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। उन्होंने खेल के प्रति अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया हैं। आज का दिन उनके लिए सही नहीं था।”