विशेष महिला गश्ती दल का किया गया गठन, अब मनचलो की खेर नहीं…

0
912

बाड़मेर: लड़कियों के ￰विद्यालय और महाविद्यालयो के बाहर आवारागर्दी और यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों को अब भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि अब पुलिस की विशेष टीम लड़कियों के स्कूल, कॉलेज व यातायात व्यवस्था पर कड़ी नजर रखेगी।

शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा के द्वारा महिला गश्ती दल का गठन किया गया। यह दल शहर में पुलिस की कमांडो ￰यूनिफॉर्म में गश्त करेगा। टीम में 6 महिला पुलिसकर्मी सम्मिलित हैं। इन्हें इस कार्य के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है।

पुलिस ने छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एंटी रोमियो स्कवॉयड टीम का गठन किया है। इस टीम का कार्य मनचलों और छेड़छाड़ करने वालोंं के खिलाफ कार्रवाई करना हैं।  इसके साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी जाएगी। पुलिस लाइन के नेतृत्व में इसकी मॉनिटरिंग  की जाएगी। 3 स्कूटी पर 6 महिला पुलिसकर्मी गश्त करेंगी। इनकी स्कूटी में जीपीएस सिस्टम भी लगाया गया है।

एंटी रोमियो टीम…

महिला गश्ती दल 2 महिला पुलिसकर्मियों की एक टीम है, जो स्कूटी पर शहर के लड़कियों के कॉलेज व स्कूल के साथ साथ कोचिंग सेंटर के आस-पास गश्त करेगी। लड़कियों के साथ छेड़छाड़ व भद्दे कमेंट करने की शिकायत पर यह टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देगी।