AAP की महिला नेता को दंगा भड़ाकाने के आरोप में 7 साल की कैद, लंदन की नौकरी छोड़ गुरुग्राम में बनी थी पार्षद…

AAP की महिला नेता को दंगा भड़ाकाने के आरोप में 7 साल की कैद, लंदन की नौकरी छोड़ गुरुग्राम में बनी थी पार्षद...

0
603
AAP
AAP की महिला नेता को दंगा भड़ाकाने के आरोप में 7 साल की कैद, लंदन की नौकरी छोड़ गुरुग्राम में बनी थी पार्षद...

आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला (Women) नेता निशा सिंह को दंगे भड़काने के आरोप में सात साल की कैद की सजा सुनाई गई है। निशा सिंह पर सरकारी अधिकारियों पर हमला करने व दंगा के लिए भड़काने जैसे आरोप लगे थे। निशा सिंह पर लगे सभी आरोपों को गुरुग्राम डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सही पाते हुए उन्हें यह सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोना सिंह की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। अब निशा सिंह के वकील का कहना है कि वो अब इस मामले को हाई कोर्ट ले जाएंगे। उन्हें उम्मीद है कि उन्हें हाई कोर्ट से राहत मिलेगी.

लंदन से MBA की पढ़ाई की, गूगल में की थी नौकरी

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दे कि निशा सिंह (AAP) ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद ब्रिटेन के मशहूर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एमबीए (MBA) की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने गूगल जैसी कई बड़ी कंपनियों में काम किया था। भारत लौटने के बाद उन्होंने राजनीती में कदम रखे और 2011 में उन्होंने गुरुग्राम नगर निगम का निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत गईं। चुनाव जितने के बाद 2014 में निशा सिंह ने आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन कर लिया।

अतिक्रमण हटाने गई टीम पर किया था हमला कई पुलिस वाले हुए थे घायल

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 2015 में गुरुग्राम में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम अतिक्रमण हटाने गई थी। अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पत्थरों और पेट्रोल बम से हमला हो गया। हमले में काफी नुकसान हुआ, इस हमले में 15 पुलिसकर्मी और एक मजिस्ट्रेट घायल हो गए थे। अब इस मामले में निशा सिंह समेत कुल 17 लोगों को सजा सुनाई गई है। इनमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी महिलाओं पर 10-10 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।