प्यार के खातिर छोड़ा शाही दर्जा

0
1203

शाही परिवार का सम्मान करने में जापान बहुत आगे है जहाँ लोकतंत्र होने के बाद भी राजा व् शाही परिवार का बहुत सम्मान किया जाता है और अब जापान की राजकुमारी अयाको एक सामान्य नागरिक केई मोरिया से इस साल शादी करने वाली हैं। केई एक सामान्य व्यक्ति हैं। जापान के कानून के मुताबिक अगर राजकुमारी सामान्य आदमी से शादी करे तो उनका शाही दर्जा छिन जाता है। वहीं, राजकुमारों के सामान्य लड़की से शादी करने पर उनके शाही दर्जे पर कोई फर्क नहीं पड़ता। मगर राजकुमारी अपने प्यार के लिए शाही दर्जा छोड़ने को तैयार है।