कांग्रेस महिला विंग की पहली ट्रांसजेंडर राष्ट्रीय महासचिव बनीं अप्सरा

0
975

मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रांसजेंडर अप्सरा रेड्डी को महिला कांग्रेस (एआईएमसी) की राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया। कांग्रेस की महासचिव बनने वाली अप्सरा पहली ट्रांसजेडर हैं। अप्सरा पेशे से एक पत्रकार हैं।

राहुल ने अप्सरा को कांग्रेस की सदस्यता  कांग्रेस सांसद और एआईएमसी की अध्यक्ष सुष्मिता देव की मौजदूगी  दिलाते हुए महासचिव नियुक्त किया। ट्रांसजेडर के अधिकारों की आवाज उठाने वाली अप्सरा कांग्रेस में आने से पहले अन्नाद्रमुक पार्टी की सदस्य थीं। अन्नाद्रमुक से पहले वे भाजपा में थीं।

कांग्रेस में आने के बाद अप्सरा ने कहा, ‘मैं फासीवादी भाजपा तानाशाही के विरुद्ध जोर शोर के साथ अभियान चलाऊंगी। इसके साथ ही में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने और उनके अधिकारों एवं मान सम्मान की रक्षा के लिए कार्य करती रहूंगी।’

अप्सरा का जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था। बाद में उन्होंने अपना जेंडर बदल लिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और लंदन से जर्नलिज़्म शिक्षा ग्रहण की। वे एक पत्रकार के तौर पर कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं के साथ कार्य कर चुकी हैं।

अप्सरा 2016 में बीजेपी में शामिल हुईं थी। कुछ दिनों बाद ही पार्टी में स्वतंत्र विचारों के अभाव की बात कहकर उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अप्सरा को पूर्व सीएम जयललिता ने अन्नाद्रमुक में शामिल करते हुए पार्टी प्रवक्ता बनाया। जयललिता के निधन के बाद पार्टी में घमासान शुरू हुआ और इसी कारण से अप्सरा ने इस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया।