ममता के meme पर फंसी भाजपा कार्यकर्त्ता प्रियंका की जमानत पर रिहाई

0
667
मीम meme
Mamata benerji's meme & Priyanka Sharma (Internet Pic)

जब से सोशल मीडिया आया है तब से हर किसी नेता की खिचाई के साथ साथ नेताओं का मजाक भी खूब बनाया जा रहा है। परन्तु यह मजाक कुछ नेताओं को पसंद है और कुछ नेता इसको अपने मान सम्मान पर ले लेते है ऐसा ही हुआ है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ। उनका एक मीम (meme) शेयर करने पर एक भाजपा कार्यकर्त्ता लड़की को जेल जाना पड़ा।

बात यह है कि प्रियंका शर्मा नाम कि एक भाजपा कार्यकर्त्ता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटो का मीम (meme) शेयर किया था और उसके कारण उनको जेल जाना पड़ा।


इसके बाद मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी मंजूर करते हुए तत्काल रिहाई का आदेश दिया था। परन्तु जब 24 घंटे बाद भी रिहाई नहीं होने पर प्रियंका के वकील ने अदालत को इसकी जानकारी दी। इस पर कोर्ट ने कहा- यह अवमानना है। प्रियंका को रिहा नहीं करने पर संबंधित अथॉरिटी को अवमानना का नोटिस जारी किया जाएगा।

प्रियंका शर्मा ने ममता बनर्जी की एडिटेड तस्वीर शेयर की थी। जिसमे प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला वाले रूप में ममता को दिखाया गया था। तस्वीर को लेकर तृणमूल नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई थी। 10 मई प्रियंका को गिरफ्तार करके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इससे पहले भी यह पिक्चर कई सेलिब्रिटी के साथ मॉर्फेड की गई थी ।

पहले दी गई सशर्त जमानत, फिर शर्त हटाई
इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को प्रियंका को जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया था। और सशर्त जमानत की बात कोर्ट ने कही थी, लेकिन प्रियंका के वकील के विरोध करने पर कोर्ट ने अपने फैसले में संशोधन करते हुए माफी मांगने की शर्त हटा दी थी। प्रियंका को अब जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

लोकसभा चुनाव 2019 में नेताओं ने आपस में एक दुषरे को नीचा दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ी है तथा को नेताओं पर अपनी पावर का गलत फायदा उठाने का आरोप भी लगा है।