राजस्थान में लिव इन रिलेशनशिप के बाद एक दूल्हे ने एक मंडप में तीन दुल्हनों से शादी रचाई

0
1314

विदेशो में ही नहीं राजस्थान के आदिवासियों में भी लिव इन रिलेशनशिप का प्रचलन काफी पुराना है। और यही नहीं एक पुरुष कहीं महिलाओं के साथ सालों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद विवाह कर लेते है। ऐसा ही एक मामला उदयपुर के आदिवासी प्रभावित झाडोल तहसील के अडोल गांव लिव इन रिलेशनशिप का प्रचलन में देखने को मिला। यहां एक दिव्यांग नक्कालाल कसौटिया (32 वर्ष) ने एक मंडप के नीचे तीन महिलाओं से शादी रचाई।

नक्कालाल इनमें से पहली महिला के साथ 12 साल से तो दूसरी के साथ 8 साल व तीसरी महिला के साथ वह एक वर्ष से लिव इन में रह रहा था। यहां कई साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी करने की परंपरा है। आदिवासियों में प्यार और लिव इन रिलेशनशिप आम बात है।