सऊदी अरब में अब महिलाओं को आर्मी में शामिल होने की आजादी मिल गई है

0
1127
मुस्लिम महिला Muslim Women

महिलाओ को किसी भी प्रकार की आजादी नहीं देने के लिए विख्यात देश सऊदी अरब अब महिलाओं की आजादी के लिए कहीं सुधार कर रहा है। अब यहां महिलायें को आर्मी में शामिल होने की आजादी मिल गई है। कुछ दिन पहले इसकी घोषणा की गई थी और अब महिलाओं की ओर से आवेदन आने शुरू हो गए हैं। सऊदी अरब में इन सारे सामाजिक सुधार क्राउन प्रिंस मोहम्मद सलमान के बदौलत हो रहे हैं।

सुल्तान ने अब महिलाओं के बारे में सुधार करने का बीड़ा उठा लिया है। जनरल डायरेक्‍टरेट ऑफ पब्‍लिक सिक्‍योरिटी की ओर से शर्तों में कहा गया है कि आवेदकों के लिए सऊदी का होना अनिवार्य है।आवेदकों की उम्र १२-३५ वर्ष लम्बाई 155 सेमी साथ ही हाई स्‍कूल डिप्‍लोमा या इसके समकक्ष योग्‍यता होना आवश्‍यक है। अब धीरे-धीरे सुधार किये जा रहे है। इन सुधारों से वहां की महिलाओं की जिंदगी में अहंम बदलाव आयेगें।