मेहमान ने दिव्यांग महिला से किया दुष्कर्म, पति से अलग बच्चों के साथ रहती थी पीड़िता…

मेहमान ने दिव्यांग महिला से किया दुष्कर्म, पति से अलग बच्चों के साथ रहती थी पीड़िता...

0
578
Russian
Russian महिलाऐं चाहती है उनके सैनिक पति यूक्रेनी औरतों का रेप करे... इंटरसेप्टर पर बातचीत रिकॉर्ड

जोधपुर, में एक दिव्यांग महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, दुष्कर्म करने वाला और कोई नहीं घर आये मेहमान ने किया है। महिला अपने पति से अलग होकर बनाड़ इलाके में तीन बच्चों के साथ रह रही थी। महिला की आरोपी से पहचान कुछ दिन पहले ही हुई थी।

जानकारी के मुताबिक अपनी परिचित महिला के कहने पर पीड़िता ने अपने घर पर एक मेहमान को ठहराया था। और इस मेहमान ने रात में पीड़िता से दुष्कर्म किया। नांदड़ी क्षेत्र में रहने वाली एक दिव्यांग महिला ने बनाड थाने में अपने साथ हुए दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बनाड़ थाना पुलिस का कहना है कि दिव्यांग महिला ने शिकायक में बताया कि आरोपी से तीन दिन पूर्व जान पहचान की ही एक दूसरी महिला ने उससे संपर्क किया। महिला ने पीड़िता से कहा कि उसके परिचित को एक रात के लिए रुकने की जगह चाहिए। जब महिला का परिचित (आरोपी) उसके घर पहुंचा तो उसने उसके ठहरने का इंतजाम किया। आरोपी ने रात में अकेले पाकर पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत व दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मेहमान, यह शब्द हम सुनते ही हमें एक बात याद आती है की हमारे देश में मेहमान को भगवन का दर्जा दिया जाता है लेकिन क्या हो जब एक मेहमान ही हमारे लिए हैवान बन जाये, ऐसी हैवानियत करने में लोगो को कानून का भी डर नहीं रहा, लोगो की मानसिकता दिनों दिन बिगड़ती ही जा रही है, आये दिन रेप और क़त्ल के मामले सामने आते है. खेर ऐसे मामले में हमारे देश के कानून ने उचित धाराओं के अनुसार कठोर से कठोर सजाओं का प्रावधान किया है.