17 वर्षो में पहली बार मिशेल ओबामा बनीं अमेरिका की सबसे पसंदीदा महिला

1
944

मिशेल ओबामा अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को पछाड़कर देश में सर्वाधिक सम्मानित महिला बन गई हैं। गुरुवार को जारी एक सर्वे के अनुसार, 17 वर्षो में यह पहली बार है जब डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति उम्मीदवार और पूर्व विदेश मंत्री इस लिस्ट में शीर्ष स्थान न हासिल कर पाईं हों।  हिलेरी अब तक 22 बार इस सूची में शीर्ष पर रह चुकी हैं।

सूत्रों के अनुसार मिशेल के नंबर एक पर आने की एक वजह उनकी पुस्तक ‘बीकमिंग’ की भी रही जबकि क्लिंटन सुर्खियों से बाहर रही हैं। क्लिंटन के बाद प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप चौथे स्थान पर रहीं। क्लिंटन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने 5वां स्थान हासिल किया, जो पहली गैरअमेरिकी नागरिक के रूप में इस लिस्ट में शामिल हुईं। इसके बाद इस सूची में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, सुप्रीम कोर्ट के जज रूथ बेडर गिन्सबर्ग, टॉक शो होस्ट एलेन डेगनेरेस, अमेरिकी राजनीतिज्ञ निक्की हेली और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित पाकिस्तान की मलाला यूसुफजयी शामिल हैं।

गैलप सर्वे के अनुसार-
जनता के मतों के जरिए इस लिस्ट को तैयार किया जाता है। इसके लिए गैलप हर साल वोटिंग कराता है। 1946 से ही यह सूची जारी की जा रही है। एक बार, साल 1976 में इसे जारी नहीं किया गया था। गैलप ने कहा है कि यह सर्वे 3 से 12 दिसंबर के बीच किया गया और इस सर्वे में गलती होने की सिर्फ 4 फीसदी तक संभावना है।