महिलाओं को घर के काम से अक्सर होता हैं एड़ी में दर्द, पढ़े यह उपाय…

0
1315

व्‍यक्ति के पैर में कुल 26 हड्डियां पाई जाती हैं। इसमें से सबसे बड़ी हड्डी एड़ी की होती है। व्‍यक्ति की एड़ी की हड्डी को कुदरती रूप से शरीर का वजन उठाने और शरीर में संतुलन के उद्देश्‍य से तैयार किया गया है। एडि़यों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन एडि़यों में दर्द का निदान करने के लिए पहले इसके कारणों का पता लगाना बहुत आवश्यक है। देखा जाता हैं अधिकतर मामलों में एड़ी में दर्द यांत्रिक कारणों से होता है। यह अर्थराइटिस, संक्रमण, ऑटो इम्‍यून परेशानी, न्‍यूरोलॉजिकल समस्‍याओं अथवा किसी अन्‍य परेशानी से हो सकती है।

एड़ी के दर्द को दूर करने के उपाय…

पैरों का व्यायाम
———————

पैरों का व्यायाम करने से ए‍ड़ी के दर्द को दूर किया जा सकता है। इसके लिए किसी ऊंची जगह पर बैठकर आराम करें और आपकी मनपसंद का गाना सुनते हुए अपने पैरो को लटका कर गोल गोल घुमाएं और अपने पैरो की उंगलियो को अपनी तरफ खीचें और इसके बाद विपरीत दिशा में ले जाये। इस व्यायाम को करने से आपको दर्द से आराम मिलेगा।

एक्यूप्रेशर
————–

एक्‍यूप्रेशर की सहायता से भी आप एड़ी में दर्द का इलाज कर सकते हैं। एक्युप्रेशर तकनीक का उपयोग करने से पैरो में रक्तसंचार सामान्य हो जाता है। और एड़ी में दर्द से आराम मिलता है। इसके अलावा अगर आप गर्म पानी से अपने पैरो को सेकते हैं तो उससे भी आपको राहत मिल सकती है।

कॉफ स्ट्रेच
—————

कॉफ स्‍ट्रेच की सहायता से एड़ी के दर्द को दूर किया जा सकता है। इसे करने के लिए सर्वप्रथम दीवार के सामने सीधे खड़े हो जाएं और अपने हाथों को दीवार पर और एडियो को जमीन पर रखें फिर धीरे धीरे आगे की और स्ट्रेच करें और फिर से शुरुआती स्थिति में वापिस आ जाएं ऐसा कई बार करें।