कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने के लिए निकाली महिला जन अधिकार रैली

0
1100

   गोपालगंज जेएनएन :  संसद व विधानसभा में महिलाओं के अधिकार और सम्मान की रक्षा तथा आरक्षण को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिंह के नेतृत्व में शहर में महिला जन अधिकार रैली निकाली गई। यह रैली जिला मुख्यालय के अलग अलग रास्ते से होकर गुजरी।

जिला कांग्रेस कार्यालय से निकली यह जन अधिकार रैली शहर के यादोपुर रोड, मेन रोड, पुरानी चौक, घोष मोड़, थावे रोड होते हुए अंबेदकर चौक पर पहुंची। जहां प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

इसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “राहुल प्रियंका संघर्ष करो”, हम तुम्हारे साथ हैं का नारा भी लगाया। जन अधिकार रैली के बाद सदर प्रखंड के बसडीला स्थित दलित बस्ती में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान कांग्रेस नेताओं ने वहां के लोगों की समस्याओं को सुना।

इस कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस समन्वयक शीला जायसवाल, शकुंतला श्रीवास्तव, प्रतिभा ङ्क्षसह, मीना देवी, प्रीति प्रभा, किशोरी देवी, मालती देवी, कुसुम देवी, प्रियंका देवी, गीता देवी, मिनिता देवी, प्रेमलता देवी, मनोरमा देवी, गीता देवी, इफ्तेखार हैदर, प्रेनाथ राय शर्मा, देवेंद्र पाण्डेय, इमामुल होदा, खुर्शीद आलम तथा राम पदारथ राम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।