विवेक ओबरॉय के meme पर राष्ट्रीय महिला आयोग का नोटिस, ऐश्वर्या सलमान की फोटो शेयर की थी

0
874
विवेक ओबरॉय vivek oberoi
Vivek obroi with twitter pic

विवेक ओबरॉय (vivek oberoi) को तो आप जानते ही होंगे, वही विवेक ओबरॉय जिनकी डूबती नैया को अब मोदी ही पार लगा सकते है और इसलिए वो अपनी फिल्म (मोदी) को रिलीज़ करवाने के लिए भरपूर कोशिश कर रहे है परन्तु उनकी डूबती नैया न जाने लहर के किस थपेड़ों से किस और चली जाती है।

वो कहावत तो सुनी ही होगी न आपने कि ‘आ बैल मुझे मार’ यही हो रहा है विवेक के साथ और फिर गलतियां करके माफ़ी मंगाते फिरते है। इस बार एक और गलती कर बैठे जिसमें वो फिर सलमान से उलझने की कोशिश करते नजर आ रहे है। राजनीति में अपनी जमीन तलाशते विवेक ओबरॉय ने एग्जिट पोल (Exit Poll) पर तस्वीर शेयर करते हुए खुद के साथ-साथ सलमान और ऐश्वर्या को भी जोड़ दिया है।

बात यह है कि एग्जिट पोल के नतीजों पर तरह-तरह के meme शेयर किये जा रहे है और इसी तरह का एक meme शेयर किया विवेक ओबरॉय (vivek oberoi) ने जिसमें सलमान और ऐश्वर्या, विवेक और ऐश्वर्या तथा अभिषेक ऐश्वर्या और उनकी बेटी की फोटो भी साथ है। इस पिक्चर को उन्होंने अपने ट्वीटर से शेयर किया तो बवाल होना लाजमी था।

अब ऐश्वर्या राय पर शेयर किए गए मीम को लेकर विवेक ओबरॉय (vivek oberoi) ने माफी मांगने से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता मेरी बात का राजनीतिकरण कर रहे हैं। वे मुझे एक मजाक पर जेल में डालना चाह रहे हैं।

विवेक ने कहा कि जो लोग मजाक में शेयर की गई फोटो में शामिल हैं, उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं। लेकिन कई नेता इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने में जुटे हैं। ये लोग असली मुद्दों पर काम नहीं करते और ऐसी चीजों को मुद्दा बना लेते हैं।”

राकांपा ने कहा- गिरफ्तार करो

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने विवेक ओबरॉय के इस ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ‘कोई एक पद्मश्री सम्मानित शख्स के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकता है? राष्ट्रीय और राज्य महिला कमीशन क्या कर रहा है?’ पार्टी ने कहा, ‘विवेक ओबेरॉय के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए। उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।’

राष्ट्रीय महिला आयोग का नोटिस

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से जुड़ा meme ट्विटर पर पोस्ट करने के लिए अभिनेता विवेक ओबरॉय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. ओबरॉय को जारी नोटिस में आयोग ने कहा कि वह अपमानजनक और महिला विरोधी पोस्ट को लेकर संतोषजनक स्पष्टीकरण दें.

विवेक की हरकत पर सोनम कपूर ने लिखा, ”घृणित एवं निम्नस्तरीय…” तथा कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने कहा, ‘‘विवेक ओबरॉय इतना खराब पोस्ट करना बेहद अपमानजनक और खराब. अगर उस महिला और उसकी बच्ची से माफी नहीं मांग रहे हो तो कम से कम पोस्ट हटाने की शालीनता तो दिखाएं.”

विवेक की हरकत पर सोनम कपूर ने लिखा, ”घृणित एवं निम्नस्तरीय…” तथा कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने कहा, ‘‘विवेक ओबरॉय इतना खराब पोस्ट करना बेहद अपमानजनक और खराब. अगर उस महिला और उसकी बच्ची से माफी नहीं मांग रहे हो तो कम से कम पोस्ट हटाने की शालीनता तो दिखाएं.”

पहले बोले माफी नहीं मांगूंगा पर अब ट्वीट कर मांगी माफ़ी

विवेक ने कहा, “पश्चिम बंगाल में दीदी हैं जो लोगों को सिर्फ मीम बनाने पर जेल में डाल देती हैं। अब यही लोग विवेक ओबरॉय को भी सलाखों के पीछे डालने की मांग उठा रहे हैं। पहले ये लोग मेरी फिल्म रोकने में नाकाम रहे, इसलिए अब मुझे जेल भेजने की कोशिश कर रहे हैं। विवेक ने कहा कि ट्वीट में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं दिखा। ऐसे में अगर मैंने कुछ गलत नहीं किया तो मैं माफी भी नहीं मांगूंगा।

इससे पहले भी सलमान और ऐश्वर्या की बात को लेकर विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और सलमान पर गंभीर आरोप लगाए थे परन्तु बाद में सलमान से विवेक जगह जगह माफ़ी मांगते रहे यहाँ तक की सलमान से विवेक ने एक इवेंट में सबके सामने माफ़ी मांगी परन्तु सलमान ने तब भी उसको कोई जवाब नहीं दिया।

विवेक के अनुसार यह राजनीतिक नहीं है जिंदगी पर है। तो फिर एक औरत की निजी जिंदगी पर मजाक बनाकर अब विवेक को क्या मिल जायेगा या फिर अपने आप को उन्होंने मोदी समझ लिया है। अब यह तो वही जाने की इसके पीछे उनका विवेक क्या है?