UP: भाजपा के शासन में महिलायें (Women) सुरक्षित नहीं, वर्तमान सरकार भ्रष्टाचारी…

UP: भाजपा के शासन में महिलायें (Women) सुरक्षित नहीं, वर्तमान सरकार भ्रष्टाचारी...

0
712
Women
UP: भाजपा के शासन में महिलायें (Women) सुरक्षित नहीं, वर्तमान सरकार भ्रष्टाचारी...

सूत्रो के मुताबिक पटियाली, सोमवार को बहुजन समाज पार्टी का महिला कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। यह सम्मेलन पटियाली संवाद सूत्र कस्बा के श्रीभागवत राष्ट्रीय इंटर कालेज के खेल मैदान में हुआ। सम्मेलन में बसपा महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार किए। महिलाओं (Women) के मान, सम्मान और सुरक्षा के लिए बसपा को मजबूत करने का आह्वान किया।

वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार की सरकार –
वहीँ प्रदेश अध्यक्ष कल्पना मिश्रा का कहना है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं रह गई है। दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस से लेकर सभी खाद्य सामग्री पर इस कदर महंगाई है कि खाना बनाना महिलाओं (Women) के लिए समस्या बन गया है, महंगाई से वे तनाव में हैं। उन्होंने आगे कार्यकर्ताओं से कहा कि बसपा का शासन देखा होगा। प्रदेश में महिलाओं (Women) का मान सम्मान था। उनकी सुनवाई होती थी। पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि वर्तमान सरकार को महंगाई, भ्रष्टाचार की सरकार कहा जाए तो कोई गलत नहीं हैं।

महिलाओं (Women) की सुरक्षा के लिए बसपा को मजबूत बनाएं –
प्रदेश अध्यक्ष कल्पना मिश्रा का कहना है कि महिलाओं (Women) के मान सम्मान और सुरक्षा के लिए बसपा को मजबूत बनाएं। पटियाली विधान सभा से घोषित प्रत्याशी नीरज मिश्रा को चुनकर विधानसभा भेजें। सम्मेलन को नीरज किशोर मिश्रा, अरुण कुमार दुबे सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष शैतान सिंह भारती, पूर्व ब्लाक प्रमुख रश्मि पालीवाल, रचना त्रिपाठी, मीनू दुबे, डीपी राना, अवधेश पांडेय, ओमकार सिंह, गब्बर कुरैशी, शांति देवी, सोनूवाला, नवलेश बोद्ध, अफशना, तबस्सुम नाज, प्रेमपाल जाटव, यामीन कुरैशी, रामचंद्र सिंह, रामप्रकाश प्रेमी मौजूद रहे। अतिथियों का मुकुट पहनाकर किया स्वागत