रेप के मामले में सजा काट रहे Ram Rahim,एक और हत्या के मामले में दोषी…

0
822
Ram Rahim
Ranjit sing & Ram rahim

रेप के मामले में जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम(Ram Rahim), को एक हत्या के मामले में भी दोषी करार दिया गया है। CBI कोर्ट ने राम रहीम को डेरा मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामले में दोषी माना है। इस मामले में 12 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी। रणजीत सिंह की हत्या 10 जुलाई 2002 में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में की गई थी।

आपको बता दे कि डेरे के सेवक रहे खट्‌टा सिंह ने रणजीत सिंह की हत्या का आरोप राम रहीम पर लगाया था। हत्या की वजह यह रही कि राम रहीम (Ram Rahim) को लगता था कि यौन शोषण मामले से संबंधित चिटि्ठयां रणजीत सिंह ने ही जगह-जगह भेजी थीं। खट्टा सिंह ने कोर्ट में अपने बयान के दौरान कहा कि ‘रणजीत ने गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से लिखवाई थी, इसलिए राम रहीम ने मेरे सामने 16 जून 2002 को सिरसा डेरे में उसको मारने का आदेश दिया था।’

जेल में बंद है राम रहीम-
गुरमीत राम रहीम 2017 से जेल में बंद है, दरअशल, राम रहीम (Ram Rahim) को 2 साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा मिली हुई थी। लेकिन एक पत्रकार की हत्या के मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में CBI की विशेष अदालत ने दोषी मानते हुए उसे सुनारियां जिला जेल भेज दिया था। 27 अगस्त को जेल में ही CBI की अदालत लगाई गई। इस दिन सजा तय होने के बाद से राम रहीम जेल में है।

वैसे तो यौन शोषण के मामले लगभग दुनिया के हर कोने से सामने आते है लेकिन सभी हदें तब पार हो जाती है जब ऐसे स्थान को पवित्र मानकर दिन में लाखों लोग दुआ मांगने आते हों, शांति की खोज में समय बिताना चाहते हों और उस जगह कोई ऐसा दरिंदा भी मौजूद हो जो यौन शोषण जैसे अपराध को अंजाम दे रहा हो तो आस्था घृणा में बदल जाती है।

लेकिन अगर देखा जाये तो ऐसे मामले बाबा बन कर ढोंग करने वाले साधु संतों के सम्बन्ध में ज्यादा देखने को मिलते है, अन्धविश्वास और प्रवचन के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करने के मामले सामने आते रहे है, इसका जीता जागता उदाहरण हमारे सामने है, गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim), आशाराम बापू उत्‍तर प्रदेश के बाबा सच्चिदानंद जैसे ढोंगी बाबाओं ने आस्था के नाम पर महिलाओं पर अत्याचार किया है।