राजस्थान; पत्नी व 2 वर्ष के बच्चे को मार, युवक ने खुद को लगाई फाशी…

राजस्थान; पत्नी व 2 वर्ष के बच्चे को मार, युवक ने खुद को लगाई फाशी...

0
936
पत्नी
राजस्थान; पत्नी व 2 वर्ष के बच्चे को मार, युवक ने खुद को लगाई फाशी...

सीकर में एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या करके जान दे दी। घर में महिला और बेटे का शव पलंग पर पड़ा था। वहीं, पति उसी कमरे में फांसी के फंदे पर लटका था। लोगों का कहना है कि तीनों मृतक शुक्रवार शाम के बाद से घर से नहीं निकले थे। शनिवार शाम को ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तो तीनों के शव मिले।

क्या है पूरा मामला?
घटना गणेश्वर इलाके के गांव गांवड़ी की है। नीमकाथाना सदर थाना अधिकारी कस्तूर वर्मा ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे कुछ लाेगों ने सूचना दी थी। जब मौके पर देखा तो संपत कुमावत (28) का शव कमरे में पंखे से फंदे पर झूलता हुआ मिला। वहीं पत्नी पूजा (24) और बेटे चीनू (2) के शव पलंग पर पड़े मिले। वर्मा ने बताया कि फिलहाल तीनों शवों को नीमकाथाना के कपिल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति ने पहले अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या की। इसके बाद खुद ही फांसी के फंदे पर झूल गया। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

महिला के शरीर पर जलने के निशान –
पुलिस को महिला के शरीर पर कई जगह जलने के निशान मिले हैं। शरीर पर कई जगह फफोले भी उठे हुए हैं। ऐसे में पुलिस ने घर को भी सीज कर दिया है। देर रात हुई इस घटना के बाद ग्रामीण आश्चर्य में है। और हर किसी के चेहरे पर दुःख का भाव देखा जा सकता है.

घर में सिर्फ तीन ही लोग थे –
मृतक संपत का छोटा भाई किसी काम से अपनी बुआ के घर गया हुआ था। ऐसे में घर पर सिर्फ तीन ही लोग थे। आसपास के लोगों का कहना है कि शुक्रवार को दोपहर के बाद तीनों को घर से बाहर निकलते हुए भी नहीं देखा। शनिवार को घर का कोई भी सदस्य दूध देने के लिए भी घर से बाहर नहीं निकला। घर पर कोई ताला भी नहीं लगा था।

परिवार के साथ मुंबई में ही रहता था मृतक –
मृतक संपत कुमावत अपने परिवार के साथ मुंबई में टाइल्स लगाने का काम करता था। होली पर ही वह अपने गांव आया था। ग्रामीणों का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश भी नहीं थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा.