Forbes Magazine: दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में निर्मला सीतारमण सहित तीन और भारतीय महिला शामिल…

Forbes Magazine: दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में निर्मला सीतारमण सहित तीन और शामिल...

0
823
निर्मला सीतारमण
निर्मला सीतारमण

दुनिया की सबसे चर्चित Forbes Magazine ने दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की शुचि जारी की है, जिसमें भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शामिल किया है। निर्मला सीतारमण को Forbes Magazine ने 37वां स्थान दिया गया है। उन्हें लगातार तीसरी बार ‘दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं’ की लिस्ट में जगह मिली है। निर्मला ने इस बार लिस्ट में अपने स्थान में काफी अच्छा सुधार किया है। वह अमेरिका की वित्त मंत्री जैनेट येलेन से भी दो पायदान आगे हैं।


रोशनी नाडर

रोशनी नाडर का रहा 52वां स्थान –
Forbes Magazine ने दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की शुचि में भारत की रोशनी नाडर को स्थान दिया है। Forbes की इस शुचि में HCL Technologies की चेयरपर्सन रोशनी नाडर को 52वां स्थान दिया है। रोशनी नाडर, देश की वो पहली महिला अधिकारी हैं जिन्होंने किसी IT Company का नेतृत्व किया हैं।


किरण मजूमदार शॉ

किरण मजूमदार शॉ 72वें स्थान पर रखा –
Forbes Magazine ने अपनी इस लिस्ट में Biocon की फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ को भी जगह दी है, किरण मजूमदार शॉ को 72वें स्थान पर रखा गया है।


फाल्गुनी नायर

फाल्गुनी नायर को 88वां स्थान –
Forbes Magazine ने इस शुचि में Nykaa की फाउंडर और CEO फाल्गुनी नायर को 88वां स्थान पर जगह दी है। आपको बता दे कि फाल्गुनी नायर, शेयर बाजार में अपनी कंपनी की शानदार शुरुआत के बाद अभी हाल ही में भारत की 7वीं महिला अरबपति बनी हैं।

किस आधार पर माना शक्तिशाली महिला –
Forbes Magazine ने 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में मैकेंजी स्कॉट को पहला स्थान दिया है। आपको बता दे कि मैकेंजी स्कॉट, दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और Amazone ग्रुप के मालिक जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी हैं। जेफ बेजोस और मैकेंजी स्कॉट का 2019 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। Forbes ने इस लिस्ट में अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को दूसरे स्थान पर रखा हैं।