दुनिया में सार्वाधिक उड़ती हुई Women Pilots भारतीय, रीनजल एयरलाइंस में सबसे अधिक…

दुनिया में सार्वाधिक उड़ती हुई Women Pilots भारतीय, रीनजल एयरलाइंस में सबसे अधिक...

0
880
Women Pilots
दुनिया में सार्वाधिक उड़ती हुई Women Pilots भारतीय, रीनजल एयरलाइंस में सबसे अधिक...

देश के अलग-अलग कार्य क्षेत्रों में जेंडर असमानता देखने को मिलती है, जहाँ महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्यादा संख्या में काम करते दिखाई देते है। लेकिन लेकिन AVSN में भारतीय महिलाएं आगे हैं। Minister of Civil Aviation के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में दुनिया में सबसे अधिक महिला पायलट्स (Women Pilots) नियुक्त हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताया कि देश में कुल 17,726 रजिस्टर्ड पायलट्स हैं। इनमें से 2,764 महिला पायलट (Women Pilots) हैं। यानी देश में कुल पाइलट्स का 15% महिला पायलट (Women Pilots) हैं,और यह हमारे लिए गर्व की बात है।

Helicopter Dashboard Cockpit Instruments Pilot

रीनजल एयरलाइंस में सबसे अधिक महिलाएं –
भारत में रीनजल एयरलाइंस में सबसे अधिक महिलाएं हैं। रीजनल एयरलाइंस में 13.9, लॉ कॉस्ट एयरलाइंस में 10.9, मुख्य एयरलाइंस में 12.3 और कार्गो एयरलाइंस में 8.5% महिलाएं हैं। ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में रीजनल एयरलाइंस में बतौर पायलट महिलाएं (Women Pilots) सेवाएं दे रही हैं।

अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया की तुलना में भारतीय महिला पायलट दोगुना –
मार्च 2021 के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारतीय विमानन कंपनियों में 12.4% महिला पायलट (Women Pilots) थीं। तब से दिसंबर तक इसमें 3% की बढ़ोतरी हुई। वहीं इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ वुमन एयरलाइन पाइलट्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल पायलट्स की संख्या में महिला पायलट्स की संख्या 5% है। भारत में महिला पायलट्स (Women Pilots) का प्रतिशत अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत पश्चिमी देशों की तुलना में दोगुना है।

वैश्विक स्तर पर मात्र 5% महिलाएं ही पायलट –
वीके सिंह के मुताबिक एविएशन अवेयरनेस प्रोग्राम्स सबसे बड़ा कारण है। इसमें स्कूल की बच्चियों पर फोकस रहता है। इसके अलावा भी कई कार्यक्रम हैं।
वैश्विक स्तर पर डॉक्टरी पेशे में 44% महिलाएं हैं। 33% महिलाएं एस्ट्रोनॉट्स, 29% वैज्ञानिक, 21% इंजीनियर्स और मात्र 5% महिलाएं ही पायलट हैं।