आखिर क्यों, ग्राम प्रधान (Gram Pradhan) ससुराल छोड़कर लिव इन में रहना चाहती है?

0
650
Gram Pardhan
Profile pic

पांच दिन पहले एक गाम प्रधान घर से लापता हो गई थीं और अचानक पांच दिन बाद ग्राम प्रधान (Gram Pradhan) अपने प्रेमी के साथ लौटीं तो सब हैरान रह गए।

बाड़मेर के समदड़ी में पांच दिन पहले बीजेपी नेता और ग्राम प्रधान पिंकी चौधरी अचानक ही लापता हो गईं। इसके बाद प्रधान के पिता ने थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

प्रधान पिंकी चौधरी ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पिंकी चौधरी ने कहा कि ना तो मायके जाना चाहती हैं और ना ही ससुराल जाना चाहती हैं. वह तलाक लेना चाहती हैं और लिव इन रिलेशनशिप में अशोक चौधरी के साथ रहना चाहती हैं।

लापता होने के पांच दिन बाद ग्राम प्रधान (Gram Pradhan) पिंकी चौधरी रविवार को अपने प्रेमी के साथ अपने घर वापस लौटीं तो सब चौंक गए। पिंकी ने पुलिस के पास अपना बयान भी दर्ज करवाया, जिसमें उन्होंने पूरी कहानी पुलिस को बताई।

यह भी बात सामने आई है कि लापता होने के दौरान ही प्रधान पिंकी चौधरी ने पुलिस को ईमेल भेजकर पति और ससुर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। फिर रविवार दोपहर प्रधान पिंकी चौधरी अपने गांव पहुंचीं तो ना ही वह ससुराल गईं और ना ही मायके।

Gram Pradhan पिंकी चौधरी तलाक लेने की बात कर रही हैं। वह गांव में रहने वाले अशोक चौधरी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जब तक तलाक ना हो तब तक उसी के घर पर रहेंगी।

आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार थानाधिकारी मीठा राम चौहान को रविवार दोपहर पर ग्राम प्रधान ने फोन पर अपने पहुंचने की सूचना दी। मीठा राम चौहान पिंकी चौधरी के प्रेमी अशोक चौधरी के घर पहुंचे और वहीं पर बयान दर्ज किए गए।

पुलिस को पिंकी ने बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से निकली थीं और अपनी मर्जी से अब वह लौट आई हैं। अब वह अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहती हैं और पति से तलाक होने के बाद शादी पर विचार करेगी।

हालाँकि ग्राम प्रधान ने उनके ससुराल वालों के खिलाफ कोई करवाई करने से इंकार कर दिया।