कंगना (kangana) ने मुंबई को POK क्यों बताया?, संजय राउत पर लगाया आरोप…

0
607
कंगना (kangana)
Twitter Picture

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना (kangana) रनोट ने इस बार शिवसेना नेता संजय राउत पर बड़ा आरोप लगाया है। कंगना ने संजय राउत पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कंगना को मुंबई वापस ना आने की धमकी दी है। कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट के जरिए संजय राउत को लेकर ये बयान दिया है और कहा है कि उन्हें अब मुंबई POK जैसा लग रहा है।

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘शिवसेना लीडर संजय राउत ने मुझे खुले तौर पर धमकी दी है और कहा है कि मैं अब मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारे लगाए गए और अब खुली धमकी दी जा रही हैं। मुंबई से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) जैसी फीलिंग क्यों लग रही है?’।

गौरतलब है कि कंगना (kangana) पिछले कुछ दिनों से अपने लिए सुरक्षा की मांग कर रही हैं। इस सिलसिले में वो केंद्र सरकार और पीएम मोदी से भी मदद मांग चुकी हैं। कंगना के इस बयान के बाद बीजेपी नेता राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार को ट्वीट करते हुए कंगना की सुरक्षा की मांग की थी। जिसके बाद कंगना ने कहा था कि उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार या केंद्र सरकार से सुरक्षा सुरक्षा चाहिए। मुंबई पुलिस से तो उन्हें खतरा है। बीते दिनों उन्होंने कहा था कि वो बॉलीवुड के ड्रग लिंक के बारे में बहुत कुछ जानती हैं वो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मदद करना चाहती हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें पूरी सुरक्षा चाहिए।

मुखपत्र सामना के जरिए संजय ने कहा, ‘मुंबई में रहते हुए मुंबई पुलिस की आलोचना करना और कंगना का ऐसा कहना शर्मनाक है। हम उनसे आग्रह करते हैं कि वो मुंबई न आएं। यह मुंबई पुलिस की बेइज्जती है। गृह मंत्रालय को इस पर ऐक्शन लेना चाहिए’।

सुशांत कि मौत के बाद कंगना ने कई स्टार्स के खिलाफ मोर्चा खोला और कई आरोप लगाये है इसके अलावा मुंबई पुलिस पर भी गंभीर सवाल उठाये है।