हाथरस केस में निर्भया की वकील सीमा कुशवाहा के आने के बाद पीड़ित परिवार की उम्मीद जगी

0
606
Seema kushwaha (Lawyer)

सीमा कुशवाहा हाथरस में हुए गैंगरेप और हत्या के मामले में जुड़ चुकी है मतलब अब वो दरिंदो को फांसी तक लेकर जायेगी। पीड़ित परिवार की तरफ से सीमा कुशवाह एक भी रुपया नहीं लेनी वाली है। सीमा ने 2012 में निर्भया का केस लड़ा था और चारों दरिंदों को इसी साल 20 मार्च को फांसी दे दी गई, ऐसे में हाथरस के पीड़ित परिवार को भी न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

वकील सीमा कुशवाहा ने कहा कि ‘पीड़ित परिवार काफी डरा सहमा है। पहले बेटी को मार दिया गया, फिर प्रशासन ने उसे जबरन जला दिया। अब जातीय गोलबंदी के कारण इलाके में दहशत है। आरोपियों का परिवार साम, दाम, दंड, भेद अपना रहा है। सरकार ने आर्थिक मदद का ऐलान किया और अन्य चीजें दे दी गईं, लेकिन मीडिया में केस बंद होते ही सरकार भूल जाती है’।

सीमा कुशवाहा ने कहा कि डीजीपी और अपर मुख्य सचिव गृह के आने से परिवार में थोड़ी न्याय की उम्मीद जगी है। अभी तक प्रशासन अधिकारियों पर जो कार्रवाई की गई है, वह महज दिखावा है। वर्मा कमेटी की सिफारिशों के अनुसार अधिकारियों पर कार्रवाई करना चाहिए। परिवार ने मुझे अनुमति दी है। उन्होंने वकालतनामे पर दस्तखत कर दिए हैं।

उत्तर प्रदेश, हाथरस जिले के चंदपा इलाके के बूलगढ़ी गांव में 14 सितंबर को चार लोगों ने 19 साल की लड़की से गैंगरेप किया था। आरोपियों ने लड़की की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसकी जीभ भी काट दी थी। दिल्ली में इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बलात्कार के 11 दिन बाद पुलिस ने जांच करवाई थी अब पुलिस का दावा है कि दुष्कर्म नहीं हुआ था।

निर्भया के दोषियों को भी फांसी दिलवाई थी सीमा ने
2012 में दिल्ली में चलती बस में छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था। बाद में उसकी मौत हो गई। इसी साल 20 मार्च को निर्भया के चारों दोषियों मुकेश सिंह, अक्षय सिंह ठाकुर, पवन कुमार गुप्ता और विनय कुमार शर्मा को फांसी दी गई थी। इस केस में परिवार को न्याय दिलाने में वकील सीमा कुशवाहा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अब सीमा के आने के बाद अपराधियों के परिवार वालों में खौफ है और वो गांव में अपने समाज के लोगों की पंचायत बुला रहे है और इस वजह से अब पीड़ित परिवार के लोग काफी डरे हुए है।