3 बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) का 81 की उम्र में निधन

0
644
शीला दीक्षित Sheila Dikshit
शीला दीक्षित (Pic Credit-Odishatv)

दिल्ली की 3 बार मुख्यमंत्री रह चुकी शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) (81 वर्ष ) का निधन हो गया है। सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजधानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शीला दीक्षित 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। अभी शीला दीक्षित दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष थीं।

शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। वे 1998 से 2013 तक 3 बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। इस साल उत्‍तर-पूर्व दिल्‍ली से लोकसभा वो चुनाव लड़ीं थीं। हालांकि, उन्हें भाजपा के मनोज तिवारी के सामने हार का सामना करना पड़ा था। शीला 1984 से 1989 तक कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं। यहां उन्होंने सपा के छोटे सिंह यादव को हराया था। 1986 से 1989 तक केंद्रीय मंत्री पद संभाला था।

2014 में उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था। हालांकि, उन्होंने 25 अगस्त 2014 को इस्तीफा दे दिया था। व कांग्रेस में फिर काम करने लगी ।

औरतों के लिए प्ररेणा रही शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) 1984 से 1989 तक सांसद रहने के दौरान यूनाइटेड नेशंस कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वीमेन में भारत की प्रतिनिधि भी रह चुकी हैं।