20 साल की महिला से चलती ट्रेन में Gang-Rape…

20 साल की महिला से चलती ट्रेन में गैंगरेप (Gang-Rape)...

0
581
Gang Rape
gang rape in train

महाराष्ट्र: लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में 20 साल की महिला से गैंगरेप (Gang-Rape) का मामला सामने आया है। वारदात में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और 4 आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है।पीड़ित महिला अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी।

मुंबई GRP कमिश्नर कैसर खालिद का कहना है कि इगतपुरी से पुष्पक एक्सप्रेस में 8 बदमाश सवार हुए थे, उन्होंने चलती ट्रेन में पहले लूटपाट की और फिर एक महिला से दुष्कर्म (Gang-Rape) किया। ये घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। यात्रियों ने रात 8 बजे कॉल करके वारदात की जानकारी दी और मदद मांगी। पुलिस ने टीम रवाना कर औरंगाबाद के इगतपुरी, कसारा रेलवे स्टेशन के बीच बदमाशों को दबोच लिया।

मामले में कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। मामले की जाँच कर रही रेलवे पुलिस के मुताबिक आरोपी औरंगाबाद रेलवे डिस्ट्रिक्ट में पड़ने वाले इगतपुरी से स्लीपर बोगी के कोच नंबर डी-2 में सवार हुए थे। उन्होंने इगतपुरी से कल्याण के बीच वारदात वारदात (Gang-Rape) को अंजाम दिया।

आरोपियों ने लूटपाट भी की –
यात्रियों की शिकायत व पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 15 से 20 यात्रियों से लूटपाट भी की है। आरोपियों ने यात्रियों से नगदी, मोबाइल और कीमती सामान छीने गए है, रेलवे पुलिस ने इस मामले में IPC और भारतीय रेलवे एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित यात्रियों ने 96,390 रुपए के लूटपाट की जानकारी दी है, लेकिन बदमाशों की तलाशी में पुलिस ने कुल 34,200 रुपए बरामद किये है।

पीड़ित महिला लखनऊ से मुंबई जा रहे थी –
कमिश्नर खालिद कैसर ने बताया कि पीड़ित यात्री यूपी के श्रावस्ती जिले के रहने वाले हैं। सभी मुंबई में नौकरी और मजदूरी करते हैं। गुरुवार को सभी पीड़ित लखनऊ से मुंबई जाने के लिए पुष्पक एक्सप्रेस पर सवार हुए थे। बदमाशों ने लूटपाट शुरू की तो इनमे एक यात्री की पत्नी ने विरोध किया। बदमाशों ने विरोध करने वाली महिला से गैंगरेप (Gang-Rape) किया।