एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, चर्चा में सोनम कपूर की साड़ी

0
1419
सोनम कपूर

सोनम कपूर की साड़ी पर तमिल में लिखा उनका नाम और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, मसाबा गुप्ता हैं डिजाइनर..

इन दिनों सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के प्रमोशनल इवेंट्स में नजर आ रही हैं। पहले की तरह फैशन दीवा सोनम का लुक चर्चा का विषय बन रहा है। मंगलवार को प्रमोशनल इवेंट के वक्त सोनम ने मसाबा गुप्ता की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी। इस साड़ी की विशेषता यह रही कि इसमें तमिल में लिखे कुछ शब्द थे।

अब नहीं दिखेगी दिशा वकानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में, पढ़े विस्तार से

इंस्टाग्राम पर मसाबा ने सोनम की साड़ी के साथ पोस्ट किया है कि उन्होंने साड़ी पर तीन बातें लिखीं है। पहला सोनम का नाम, दूसरा अपना नाम और तीसरा फिल्म का टाइटल – एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा।
इस बात का खुलासा मसाबा ने अपनी एक पोस्ट में किया कि उन्हें इस तरह से साड़ी डिजाइन करने की राय सोनम कपूर की बहन रिया ने दी थी। मसाबा ने लिखा- एक दिन मैं वॉट्सएप पर हुई अपनी जादुई बातचीत भी प्रिंट करुंगी।

मसाबा ने लिखा कि रिया ने उनसे वॉट्सएप पर बातचीत में कहा था- क्या हमें एक ऐसी साड़ी बनानी चाहिए, जिसमें सोनम, मसाबा और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा लिखा हो। वह ऐसी लगे जैसे चाय के पानी में डुबोकर निकाली गई हो।