‘सू ची’ ने रोहिंग्या मुसलमानों पर चुपी तोड़ी

0
1262

 

म्यांमार की नेता आंग सान सू ची ने रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर चुपी तोड़ते हुए कहा है कि वो इसलिए चुप थीं क्योंकि वो तनाव पैदा करना नहीं चाहतीं थीं। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि वो चुप नहीं रहीं हैं बस लोगों को लगा है कि उन्होंने जो भी इस मुद्दे पर कहा है वो काफी नहीं है।

 

आंग सान सू ची ने अमेरिका के राज्य सचिव रेक्स टिलरसन के साथ अपनी ये बात म्यांमार की राजधानी नाएप्यीडॉ में हुई प्रेस वार्ता में कही है। लोगों को एक दूसरे के खिलाफ भड़काना अच्छी बात नहीं।

 

अमेरिका ने इससे पहले गहरी चिंता व्यक्त करते हुए म्यांमार के राखिन प्रांत में रोहिंग्या और अन्य समुदाय के लोगों पर हो रहे अत्याचारों के लिए असामाजिक तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है।

 

गौरतलब है कि रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ शुरू हुई हिंसा के बाद अब तक लगभग 6 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान बचाकर बांग्लादेश में शरण ले चुके है।