सऊदी अरब में महिला की और से पॉपस्टार को गले लगाना पड़ा महगां

0
2114

पिछले दिनों महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देशों में भारत को पहले स्थान पर बताया गया था। मगर सऊदी अरब में जो महिलाओं के साथ हो रहा है वो किसी को भी नहीं दिख रहा है। इस देश में महिलाओं पर कड़ी पाबंदियों का एक नया मामला सामने आया है। यहां पुरुष पॉपस्टार को गले लगाने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब महिला को दो साल की जेल और करीब 27 हजार डॉलर तक के जुर्माने की सजा सुनाई जा सकती है। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, महिला ने अबाया (एक तरह का बुर्का) पहना था और नकाब से मुंह ढंका हुआ था। महिला इराकी गायक माजिद अल-मुहंदीस के कॉन्सर्ट के दौरान अचानक स्टेज पर गई और उन्हें गले लगा लिया। अब इसकी सजा इस महिला को मिलेगी। जो लोग भारत को महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश कह रहे है वो सऊदी अरब के बारे में और वहां पर महिलाओं पर किये जाने वाले अत्याचारों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।