संजय कपूर की बेटी शनाया एक अलग अंदाज में करने जा रही है बॉलीवुड में डेब्यू…

0
956
शनाया￰ कपूर

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। बोनी कपूर-श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के बाद अब बॉलीवुड में एक और कपूर परिवार की बेटी आने वाली है। कई दिनों से खबर आ रही थी कि वो जल्द फिल्मों में अभिनेत्री के रुप में नजर आएंगी लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए दूसरा रास्ता चुना। शनाया असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम शुरू करने जा रही हैं। एक नए प्रोजेक्ट के लिए शनाया दो हफ्ते के लिए लखनऊ में हैं।

शनाया की मां महीप कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह बात लिखी है कि वह अपनी बेटी को बहुत याद कर रही है। उन्होंने शनाया की बचपन की फोटो भी शेयर की है। हाल ही में शनाया ने अपना ग्रैजुएशन की पढ़ाई खत्म की हैं जिस वजह से वह सुर्खियों में हैं।

संजय कपूर अपनी बेटी शनाया के साथ

पिछले साल संजय कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शनाया एक्ट्रेस बनना चाहती हैं और वह इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए खूब मेहनत भी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मैं शनाया को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हूं। इंस्टाग्राम पर उनका एक प्राइवेट अकाउंट है। जीवन में कुछ चीजें ऐसी होती है, जो हमारे नियंत्रण में नहीं होती है। वह जवान है और वह बाहर फिल्म देखने या फिर घूमने भी जाएंगी। उन्हें अब कमरे में बंद करके तो नहीं रखा जा सकता है वो भी सिर्फ इसलिए कि कोई फोटोग्राफर उनकी फोटो क्लिक कर लेगा।