विश्व कप : न्यूजीलैंड को क्रॉसओवर में हरा कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची इंग्लैंड

0
916

सोमवर को खेले गए क्रॉसओवर मैच में इंग्लैंड ने अपनी आखिरी कोशिश में एड़ी-चोटी का जोर लगाकर न्यूजीलैंड को हराकर ओडिशा हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इंग्लैण्ड ने कलिंगा स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया। इंग्लैंड के लिए विल क्लानन तथा ल्यूक टेलर ने गोल किए।

 

अपनी क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने की उम्मीद के लिए किए गए प्रयास में वल्र्ड नम्बर-7 इंग्लैंड गोल करने की बहुत कोशिश कर रही थी लेकिन न्यूजीलैंड के डिफेंस को भेद नहीं पा रही थी। ऐसे में 25वें मिनट में फिल रोजर किसी तरह अकेले गेंद को न्यूजीलैंड के गोल पोस्ट के पास लेकर गए और उन्होंने उसे विल क्लानन को पास कर दी, जिन्होंने इंग्लैंड का खाता खोला।

इसके बाद में इंग्लैंड ने कोई भी गोल न खाते हुए 1-0 की बढ़त के साथ पहले हाफ का समापन किया। दूसरे हाफ में डिफेंस को मजबूत रखते हुए इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड पर अपना दबाव बनाये रखा।