रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का अरुणाचल दौरा, चीन को हुई आपत्ति

0
939
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अरुणाचल दौरे पर चीन की आपत्ति को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है और हमारे लिए दूसरों की राय कोई मतलब नहीं रखती है। रक्षा मंत्री ने पांच नवंबर को राज्य का दौरा किया व वास्तविक नियंत्रण रेखा पर रक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस पर चीन ने सवाल उठाया था। इस बारे में पूछे जाने पर सीतारमण ने कहा कि वह हमारा इलाका है। हम वहां जाते रहेंगे।

 

कांग्रेस की नीतियों पर उठाये सवाल

रक्षा मंत्री सीतारमण ने कहा कि उनकी सरकार देश की सरहदों की सुरक्षा को लेकर हमेशा गंभीर रही है। वह खुद सीमांत इलाकों में जाकर जवानों से मिल रही हैं। गुजरात के विकास का मजाक उड़ाने को लेकर उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेशभर में चेकडैम का निर्माण कराया, जिससे नर्मदा के पानी से इनको भरा जा सके। लेकिन संप्रग ने उनकी एक मांग को पूरा नहीं किया। सरदार पटेल की कांग्रेस ने हमेश उपेक्षा की है कांग्रेस सत्ता में रहते हुवे उन्हें भारत रत्न नहीं दिया जा सका।