मूक-बधिर महिला के साथ पुलिस होम गार्ड ने किया दुष्कर्म…

0
1047
मूक-बधिर

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में एक पुलिस होम गार्ड ने  35 साल की मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला सामने आने के बाद होमगार्ड के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज की है। 29 जनवरी को आरोपी ने महिला के साथ गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र सीमा के अंतर्गत बलात्कार किया। लेकिन सोमवार को महिला के परिवार वालो की तरफ से दपुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने के बाद ही वारदात का पता चला। आरोपी पुलिस होमगार्ड का नाम शरीफ बताया जा रहा हैं। फिलहाल उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

धार्मिक संस्था में गुरु मंत्र दिलाने के बहाने नाबालिक लड़की का अपहरण करके बलात्कार किया गया

अपनी शिकायत में पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया है कि जब पीड़ित महिला घर के बरामदे में सो रही थी उसी दौरान आरोपी ने बलात्कार किया। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि जब पीड़िता के 13 साल के नाबालिग पुत्र ने उसका बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी होमगार्ड ने उसकी भी पीटाई की।

इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि होश में आने के बाद महिला ने अपने पड़ोसी और रिश्तेदारों को सांकेतिक भाषा के द्वारा घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पीड़िता के भाई की शिकायत के अनुसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की।