मुंबई में शनिवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का रोका सेरेमनी हुई

0
1334

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर और अपने बॉयफ्रेंड निक जोनास से सगाई कर ली है। जो की प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटा है। शनिवार दोपहर मुंबई में प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी हुई और शाम को इनकी एंगेजमेंट पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें दोनों के करीबी और दोस्त शामिल हुए। पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसका एक इनसाइड वीडियो निक जोनास ने इंस्टा स्टोरी पर जारी किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा दिल खोलकर झूमती और नाचती दिखाई दे रही हैं। इस पार्टी में मुकेश अम्बानी पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे। कुछ दिन पहले अमेरिका में दोनों ने सगाई की थी। इसके लिए प्रियंका ने सलमान खान की भारत फिल्म को छोड़ दिया था। जिसके बाद प्रियंका को सोशल मिडिया पर ट्रोल किया गया था। प्रियंका काफी दिनों से अमेरिका में ही रह रही है।