महिलाओं की असुरक्षा और शोषण के विरुद्ध निकला गया मशाल जुलूस

0
1705

प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा महिलाओं के हक और अधिकार के लिए अभियान चलाया गया। सोमवार की संध्या को पार्टी के महिला नेता व कार्यकर्ताओं ने आरएन साह चौक से विशाल मशाल जुलूस निकाला। महिला कांग्रेस की नेता पूजा झा ने इस संबंध में बताया कि 3 फरवरी को पटना में पार्टी की रैली व आमसभा है। रैली व आमसभा को सफलता का रूप देने के लिए महिला अधिकार पदयात्रा की जा रही है। यह रैली सोमवार को किशनगंज से रवाना होकर पूर्णिया पहुंची है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मशाल जुलूस निकाला गया है। यह मशाल जुलूस आरएन साह चौक से शुरू हो कर भट्ठा बाजार होते हुए खीरू चौक पर पहुंच कर ही समाप्त होगा।

पूजा ने जानकारी दी कि मंगलवार को महिला अधिकार पदयात्रा पार्टी कार्यालय से प्रात: 10 बजे से रवाना होगी और कसबा होते हुए अररिया पहुंचेगी। यह भी कहा कि देश में महिलाएं असुरक्षित है। पूरे देश में महिलाओं का शोषण और महिला पर अत्याचार किया जा रहा है। सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है। घटना के बाद जांच के नाम पर पुलिस द्वारा खानापूर्ति की जाती है। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।