अब 6 जिलों में महिला आईएएस अधिकारी होंगी, पढ़े विस्तार से….

0
2203

जयपुर:  राज्य में नई सरकार बनने के बाद सात दिन के अंदर 108 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए जा चुके है। इसके चलते तीन आईएएस अफसरों को विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

बड़े स्तर पर किए गए तबादलों के फेरबदल में महिला आईएएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारिया दी गई है। प्रदेश में अब 6 जिलों में कलेक्टर महिला आईएएस अधिकारी होंगी। इससे पहले वाली सरकार में यह संख्या तीन थीं।

यह महिलाये बनी है कलेक्टर-

कार्मिक विभाग के अनुसार एपीओ डा. आरुषि अजेय मलिक को कलेक्टर भरतपुर, वित्त विभाग में संयुक्त सचिव आनंदी को कलेक्टर उदयपुर, एपीओ नेहा गिरी को कलेक्टर धौलपुर, आईएएस शिवांगी स्वर्णकार को चित्तौडगढ एवं एपीओ रुक्मणि रियार को कलेक्टर बूंदी लगाया गया है। सिरोही कलेक्टर अनुपमा जोरवाल को मूल स्थिति में रखा गया है। राज्य सरकार ने दो महिला कलेक्टर को हटाया है।

भीलवाड़ा कलेक्टर शुचि त्यागी को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव पद पर लगाया है। प्रथम तबादला सूची में कलेक्टर अजमेर आरती डोगरा को मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव पद पर लगाया था।