पत्नी कर रही थी आत्महत्या पति बना रहा था लाइव वीडियो

0
1020

सोशल मिडिया का आज दुरुपयोग के बारे में तो आप जानते ही है मगर उत्तर प्रदेश में एक मामला ऐसे वीडियो का है जो आप को हिला कर रख देगा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा किए जाने वाले उत्पीड़न एवं रोज-रोज के तानों से तंग युवती ने फांसी लगा ली, जबकि उसका पति उसे आत्महत्या करने से रोकने के बजाय लाइव वीडियो बनाता रहा। ससुराल वालो ने उसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया। पुलिस के अनुसार यह घटना थाना हाईवे क्षेत्र की बुद्ध विहार कॉलोनी में गुरुवार को घटी थी। इसकी जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस व युवती के परिजन उसी रात उसके घर पहुंच गए थे। वीडियो सोशल मिडिया पर वाइरल हो गया उसके बाद सास और पति को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे बुरी खबर क्या होगी की आत्महत्या कर रही घर की बहु का वीडियो उसका पति ही बना रहा है।