दिल्ली का निर्भया कांड जैसी घटना फिर से हुई

0
1020

दिल्ली का निर्भया कांड फिर से याद आ गया क्योंकि ऐसी घटनाएं देश में कम होने का नाम नहीं ले रही। पश्चिम बंगाल के दक्षिणी दिनाजपुर जिले के कुसुमंडी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आदिवासी महिला के साथ पहले तो गैंगरेप किया गया और बाद में बदमाशों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी। जिससे महिला के निजी अंगों पर गहरी चोटें आई है। रेप करने के बाद महिला को जंगल में फेंक दिया ताकि महिला मर जाये। मगर एक दिन बाद में किसी ने महिला को गंभीर अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना को देखते हुए समाज में महिलाओं की सुरक्षा और हैवानियत को दर्शाता है। ऐसी घटना दिल्ली में हुई थी जिससे पूरा देश हिल गया था।