दलित महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद ईंट से चेहरा कूचकर की हत्या

0
873

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दौराला क्षेत्र में हाईवे किनारे एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म के बाद ईंट से चेहरा कूचकर हत्या कर दी गई। उसका शव अर्धनग्न हालत में मिलने से घटना का पता चल सका। इस वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने 24 घंटे में हत्याकांड का राजफाश न होने पर हाईवे जाम करने की धमकी दी है।

यह है मामला-                                                सोमवार शाम करीब 3 बजे दौराला क्षेत्र निवासी दलित महिला लकड़ी एकत्र करने घर से निकली थी। लेकिन वापस नही लौटीं। मंगलवार सुबह कस्बे के पास हाईवे किनारे उसका अर्धनग्न शव खेत में पड़ा मिला। मृतका का चेहरा बहुत बुरे तरह से ईंट से कुचला गया था।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शुरुआती जांच में माना कि महिला से दुष्कर्म कर हत्या की गई है। वहीं इस घटना से गुस्साए गांव के लोगों ने पुलिस का विरोध किया। कई प्रयासो के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की।