जो महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज या योग करती हैं उनकी डिलीवरी नॉर्मल होती है

0
1213

दुनिया में दिन प्रतिदिन सिजेरियन डिलेवरी बढ़ती जा रही है। एक शोद में दवा किया गया है कि जो महिलायें प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज करती है तो बच्चे के लिए सुरक्ष‍ित है और इससे सीजेरियन सेक्शन की आशंका भी कम हो जाती है।16 देशों की 12,500 महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि जो महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज या योग करती हैं और सेहतमंद डायट लेती हैं। उनकी डिलीवरी नॉर्मल होती है और बच्चा भी स्वस्थ रहता है यह समस्या पुरे विश्व में बढ़ती जा रही है। इसके लिए एक्सरसाइज या योग करने से इस समस्या को काफी कम किया जा सकता है।

प्रेग्नेंसी की समस्याओं को सुलझाने के लिए इससे पहले हुए एक अध्ययन के नतीजों में यह बात सामने आई कि 47 फीसदी महिलाओं का वजन 9वें महीने में अत्यध‍िक होने के कारण सीजेरियन का रास्ता अपना पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ज्यादातर महिलाएं यह सोचती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को दो लोगों के लिए खाना चाहिए और इसी वजह से महिला ज्यादा खाती है इस कारण से उसका वजन बढ़ जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार और लोगो को जागरूक होना चाहिए।