आज जयपुर में गहलोत मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह, एक महिला विधायक को बनाया राज्य मंत्री, पढ़े विस्तार से….

0
893
  1. जयपुर। आज गहलोत मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह सुबह साढ़े ग्यारह बजे से राजभवन में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के लिये कार्मिक विभाग ने एक आदेश जारी करके 8 आरएएस अफसरों की प्रोटोकॉल में भी ड्यूटी लगाई है। सोमवार को सुबह राज्यपाल कल्याण सिंह शपथ दिलायेंगे। 17 दिसम्बर को जयपुर के अल्बर्ट हॉल में अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद की और सचिन पायलट ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

केबिनेट मंत्री-                                                     बी.डी कल्ला, शांति कुमार धारीवाल, परसादीलाल मीणा, मास्टर भंवरलाल मेघवाल, लालचन्द कटारिया, डा. रघु शर्मा, प्रमोद जैन भाया, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश मीणा, उदयलाल आंजना, प्रतापसिंह खाचरियावास, सालेह मोहम्मद।

राज्य मंत्री-                                                      गोविंद सिंह डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन लाल बामणिया, भंवरसिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदणा, टीकाराम जूली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्रसिंह यादव, सुभाष गर्ग।

कांग्रेस ने सिर्फ एक ही महिला को बनाया मंत्री-     कांग्रेस पार्टी ने सिकराय से विधायक ममता भूपेश को राज्य मंत्री बनाया गया. आपको बताना चाहेंगे कांग्रेस ने 27 महिलाओं को मैदान में उतारा था. रामगढ़ से चुनाव स्थगित किया गया था, जहां कांग्रेस की महिला प्रत्याशी थी. इस तरह कांग्रेस की 26 महिलाओं में से 11 महिलाएं जीत पायी.